सुबह सात बजे से शुरू हो गयी थी मतदान की प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : जश्न-ए-प्रजातंत्र के अवसर पर जिलेभर में सोमवार के प्रातः 7:00 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग डालने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एवं भारी प्रशासनिक चौकसी के बीच जिले में वोट डालने की प्रक्रिया शुभारंभ किया गया. इस दौरान 168 लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 165, 166, […]

विज्ञापन

लखीसराय : जश्न-ए-प्रजातंत्र के अवसर पर जिलेभर में सोमवार के प्रातः 7:00 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग डालने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एवं भारी प्रशासनिक चौकसी के बीच जिले में वोट डालने की प्रक्रिया शुभारंभ किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस दौरान 168 लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 165, 166, 171 किऊल बस्ती मध्य विद्यालय में संचालित हुआ जहां मतदान सुबह से ही शांतिपूर्वक प्रकिया में शुरू हुआ, इस मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद देखी गयी.
वहीं मतदान केंद्र संख्या 170 आरलाल कॉलेज में सुबह काफी संख्या में मतदाताओं की कतार लगी रही, जो निरंतर जारी रहा. वहीं श्री बालिका उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 189 में बुजुर्ग मतदाता काफी संख्या में पहुंचे तथा अपने-अपने मताधिकारी का प्रयोग किया.
इस दौरान नया बाजार चौक सहित अन्य चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम देखा गया. इसके अलावा पुरानी बाजार धर्मशाला मतदान केंद्र संख्या 152 में काफी संख्या में महिला व पुरुष मतदाताओं की भीड़ लगी रही. जबकि जीएल कोठारी कन्या मवि मतदान केंद्र संख्या 150 व 151 में अल्पसंख्यक महिला मतदाता भी काफी में मतदान करने पहुंचे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन