ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिर कर मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तारापुर : तारापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में बुधवार को ताड़ी उतारने को पेड़ पर चढ़े महिंदर चौधरी की पेड़ से गिर जाने के कारण मौत हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि खानपुर गांव निवासी 46 वर्षीय महिंदर चौधरी मो. अब्बास की चहारदीवारी में लगे दो ताड़ के पेड़ पर […]
विज्ञापन
तारापुर : तारापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में बुधवार को ताड़ी उतारने को पेड़ पर चढ़े महिंदर चौधरी की पेड़ से गिर जाने के कारण मौत हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि खानपुर गांव निवासी 46 वर्षीय महिंदर चौधरी मो. अब्बास की चहारदीवारी में लगे दो ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने चढ़े थे. पेड़ से अचानक पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी. ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सूचित किया जाने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को घर ले गये.
इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय मुखिया बेबी देवी ने परिजन को तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की. इस बाबत एसडीओ उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मृतक बीपीएल परिवार के अंतर्गत आता है, उनके परिजन को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










