कोर्ट हाजत से फरार कुख्यात चुनचुन सिंह वलीपुर दियारा से हथियार समेत गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 6:27 AM
लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत वलीपुर गांव में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिपरिया थानाध्यक्ष वैभव कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ 14 चीता के पदाधिकारी एवं दोनों पुलिस बल द्वारा मंगलवार की रात को छापेमारी कर कोर्ट हाजत से फरार कुख्यात अपराधी व बेगूसराय जिले के […]
लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत वलीपुर गांव में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिपरिया थानाध्यक्ष वैभव कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ 14 चीता के पदाधिकारी एवं दोनों पुलिस बल द्वारा मंगलवार की रात को छापेमारी कर कोर्ट हाजत से फरार कुख्यात अपराधी व बेगूसराय जिले के रामदिरी रामनगर टोला निवासी रामाकांत सिंह के पुत्र चुनचुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार अपराधी रामदिरी के मुखिया मुन्ना सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है. बुधवार को टाउन थाना परिसर में एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि कोर्ट हाजत से फरार चुनचुन सिंह पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में किसी व्यक्ति की हत्या करने की नीयत से छिपा था.
पिपरिया थानाध्यक्ष वैभव कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ 14 चीता के द्वारा जब ग्राम वलीपुर के रामरतन सिंह के बंगला पर छापामारी की गयी तो अपराधी चुनचुन सिंह के द्वारा जान मारने की नीयत से छापामारी दल पर फायरिंग करते हुए भागने लगा. छापामारी दल चुनचन सिंह को को पीछा करते हुए पकड़ लिया. पकड़ाने के बाद जब उसकी तलाशी ली गयी तो एक देशी पिस्तौल के साथ थ्री 15 के पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










