अपहरण कर चालक की हत्या के बाद ऑटो लेकर अपराधी हुए फरार

Updated at : 02 Mar 2019 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण कर चालक की हत्या के बाद ऑटो लेकर अपराधी हुए फरार

लखीसराय : शेखपुरा जिले के हथियावां ओपी क्षेत्र के टाटी पुल के पास विगत बुधवार को एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपराधी उसका ऑटो लेकर फरार हो गये थे. जहां गुरुवार को शव के बरामद होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान स्थानीय टाउन थाना क्षेत्र के इंग्लिश मुहल्ले के […]

विज्ञापन
लखीसराय : शेखपुरा जिले के हथियावां ओपी क्षेत्र के टाटी पुल के पास विगत बुधवार को एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपराधी उसका ऑटो लेकर फरार हो गये थे. जहां गुरुवार को शव के बरामद होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान स्थानीय टाउन थाना क्षेत्र के इंग्लिश मुहल्ले के रहने वाले मो शफायत के 18 वर्षीय पुत्र मो इम्तियाज के रूप में की गयी थी.
जिसके बाद परिजनों को बुलाकर शव को सौंप दिया गया. परिजन मृतक इम्तियाज के शव को लेकर गुरुवार की देर रात जैसे ही इंगलिश स्थित घर पर पहुंचे, घर में मौजूद महिलाओं के बीच कोहराम मच गया. वहीं सुबह होने के बाद मृतक के घर पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया.
मृतक तीन बहन व तीन भाइयों में बड़ा था तथा अपने पिता को घर संभालने में ऑटो चलाकर सहयोग करता था. घटना को लेकर मृतक के पिता ने आशंका जतायी की उनके पुत्र को किसी जान पहचान के लोगों ने ही हत्या करवायी. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र इंग्लिश मुहल्ले के ही शंकरी राम का ऑटो बीआर 53 सी 0427 चलाता था.
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी की सुबह मुहल्ले के ही एक परिवार के सदस्यों को वह अपने ऑटो से लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन पकड़ाने गया हुआ था. स्टेशन पर उनलोगों को छोड़ने के बाद जब उसे कहा गया कि वह घर चला जाये तो उनका पुत्र यह कह कर कि एक रिजर्व सवारी मिली है उसे पहुंचाकर वह घर चला जायेगा.
उन्होंने बताया कि उनको मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के पास उसके ऑटो में दो लोग सवार हुए थे तथा नया बाजार क्षेत्र में दो और लोग सवार हुए. उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था और गुरुवार को उसकी मौत की सूचना मिली. उन्होंने कहा कि यदि अपराधियों का मकसद सिर्फ ऑटो छीनना होता तो उसकी हत्या नहीं करते. उन्होंने आशंका जतायी की अपराधियों में कोई उनके पुत्र का पहचान वाला होगा तभी अपने फंसने की डर से गोली मारकर उनके पुत्र की हत्या कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन