पॉलीथिन बंदी को लेकर नप के तेवर सख्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 8:22 AM
विज्ञापन
लखीसराय : नगर परिषद की ओर से पॉलिथीन बंदी को लेकर जिलाधिकारी के आदेश से गठित विशेष कार्य बल द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार के निर्देशन में शहर के पचना रोड स्थित कुल चालीस दुकानों में जांच किया गया. डॉ कुमार के अनुसार पहली बार कुछ हठी दुकानदारों के लिए पुलिस बल प्रयोग करने […]
विज्ञापन
लखीसराय : नगर परिषद की ओर से पॉलिथीन बंदी को लेकर जिलाधिकारी के आदेश से गठित विशेष कार्य बल द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार के निर्देशन में शहर के पचना रोड स्थित कुल चालीस दुकानों में जांच किया गया.
डॉ कुमार के अनुसार पहली बार कुछ हठी दुकानदारों के लिए पुलिस बल प्रयोग करने के लिए विवश होना पड़ा. पुलिस बल के प्रयोग के उपरांत जुर्माना वसूली संभव हो पाया. पचना रोड स्थित सब्जी मंडी में टैक्स दारोगा वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाये गये जांच अभियान में कुल छह किलोग्राम पॉलिथीन मात्र चार दुकानों से जब्त किया गया.
जिसमें मात्र एक दुकानदार रेखा देवी द्वारा पॉलीथिन पकड़े जाने पर छह सौ रुपया जुर्माना का भुगतान किया गया था. शेष तीन दुकानदार प्रमोद कुमार, राकेश कुमार एवं दिलीप कुमार द्वारा चुनौती देते हुए कहा गया कि जो करना है कर लो जुर्माना नही देंगे. इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया.
कार्यपालक पदाधिकारी ने चुनौती को स्वीकार करते हुए कवैया थाना से मदद के लिए कहा. कवैया थाना पुलिस के पहुंचते ही हठी दुकानदारों की हेकड़ी ढीली पड़ गयी. उक्त तीनों दुकानदारों से 15-15 सौ के दर से कुल 45 सौ रुपये सहित 5 हजार 100 रुपया जुर्माना के रूप में सरकारी राजस्व की उगाही की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










