पुलिस ने लूट की एक बड़ी योजना को किया विफल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2018 4:57 AM

विज्ञापन

कर्मचारी एक बड़ी लूट व हत्या की योजना को अंजाम दिये जाने के फिराक में था लखीसराय : टाउन थाना पुलिस ने लखीसराय चितरंजन रोड स्थित स्टाइल बाजार नामक मॉल के एक कर्मचारी को एक देसी लोडेड कट्टा सहित चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह कर्मचारी एक बड़ी लूट व हत्या की […]

विज्ञापन

कर्मचारी एक बड़ी लूट व हत्या की योजना को अंजाम दिये जाने के फिराक में था

लखीसराय : टाउन थाना पुलिस ने लखीसराय चितरंजन रोड स्थित स्टाइल बाजार नामक मॉल के एक कर्मचारी को एक देसी लोडेड कट्टा सहित चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह कर्मचारी एक बड़ी लूट व हत्या की योजना को अंजाम दिये जाने के फिराक में था जिसका पूर्व ही भंडाफोड कर दिया है. टाउन थाना पुलिस ने हत्या व लूट की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया. लूट के दौरान विरोध करने वालों पर गोली मारकर भी कैश लूटे जाने का प्लान था. निशाने पर कैश ले जाने बाली महिला थी, लेकिन टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने घटना को अंजाम दिये जाने के पूर्व ही अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है.
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि चितरंजन रोड स्थित स्टाइल बाजार का गिरफ्तार कर्मी बड़हिया थाना क्षेत्र के धनराज टोला निवासी चंदन प्रसाद सिंह का पुत्र विभात कुमार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिभात कुछ अपराधियों के साथ स्टाइल बाजार नामक मॉल के प्रतिदिन के बिक्री की राशि को शहर के नया बाजार स्थित एक्सिस बैंक में जमा करने जाने के क्रम में ही लूट की योजना थी. पुलिस को पक्की खबर थी कि बिक्री राशि ले जाने वाली महिला कर्मी के विरोध करने पर बॉस का आदेश था महिला को गोली मार दिया जाय. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी स्टाइल बाजार कर्मी विभात द्वारा बॉस को कैश ले जाने की सूचना दिये जाने की जिम्मेवारी थी. लूट योजना को सफल होने पर 50 हजार लूट की राशि से हिस्सा दिया जाना था. शेष राशि घटना को अंजाम दिये जाने वाले अपराधियों और कथित बॉस के बीच वितरण किया जाना था.
रितेश हत्याकांड से जुड़ा है इन अपराधियों का तार
सदर थाना पुलिस साजिश में शामिल अपराधियो के तार बड़हिया शीतला स्थान निवासी वीरेंद्र महतो के 15 वर्षीय पुत्र रितेश हत्याकांड से संबंधित बड़हिया थाना कांड संख्या 90/18 से जोड़कर देख रही है. दो जून 2018 को रितेश का अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी,हालांकि पुलिस द्वारा अपहरण के तीसरे दिन पांच जून को लाश बरामद किया गया था. जिसे लेकर बड़हिया बाजार के मुख्य मार्ग को आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों बाधित रखा था.
हत्यारे द्वारा रितेश की हत्या के उपरांत मृतक का मोबाइल का सिम बदलकर काम मे लाया जा रहा था. उक्त मोबाइल द्वारा ही लूट की योजना से संबंधित निर्देश दिया जा रहा था. रितेश का मोबाइल ही अपराधियों के गिरेवां तक कानून का हाथ पहुंचाने में सहायक साबित हुआ. पूछताछ में रितेश हत्याकांड में शामिल कई और नामों का जहां खुलासा किया गया है वहीं लूट योजना में शामिल अपराधियों के भी. लेकिन अग्रेतर कार्रवाई के प्रभावित होने को लेकर पुलिस शामिल अपराधियों के नामों की खुलासा नही कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन