ट्रेन की चपेट में आने से एक की गयी जान

लखीसराय : बुधवार की अहले सुबह लखीसराय व किऊल स्टेशन पर दो अलग-अलग हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से जहां एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी, वहीं किऊल स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में एक पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गया़ इसे पहले किऊल रेलवे अस्पताल व बाद में सदर […]
लखीसराय : बुधवार की अहले सुबह लखीसराय व किऊल स्टेशन पर दो अलग-अलग हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से जहां एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी, वहीं किऊल स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में एक पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गया़ इसे पहले किऊल रेलवे अस्पताल व बाद में सदर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार नवादा निवासी बलदेव मिस्त्री की 65 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने गोतनी सुनीता देवी एवं पुत्री लालमणी देवी के साथ मंगलवार की शाम को गंगा स्नान करने की बात कह घर से निकली थी़ मंगलवार की देर रात 2.30 बजे लखीसराय स्टेशन पर गिर गई, जिसके बाद स्टेशन पर ड्यूटि पर तैनात पुलिसकर्मियों के सहयोग से उन्हें अविलंब सदर अस्पताल ले जाया गया़ जहां इलाज के क्रम में बुधवार की अहले सुबह मीना देवी की मृत्यु हो गयी.
इस संबंध में मृतका के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि रात के ढाई बजे ही उन्हें घटना की सूचना मिली जिसके बाद वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे सदर अस्पताल पहुंचे तो उनकी मां की इलाज के क्रम में मौत हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




