आधार वाले बच्चों को ही मिलेगा योजना का लाभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

31 अगस्त तक हर हाल में नामांकित बच्चों का आधार कार्ड बनाने का दिया निर्देश लखीसराय : जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने अपने क्षेत्र के सभी प्रारंभिक स्कूलों के प्रधानों को 31 अगस्त तक हर हाल में नामांकित बच्चों का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया है. आधार कार्ड से वंचित बच्चों […]
विज्ञापन
31 अगस्त तक हर हाल में नामांकित बच्चों का आधार कार्ड बनाने का दिया निर्देश
लखीसराय : जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने अपने क्षेत्र के सभी प्रारंभिक स्कूलों के प्रधानों को 31 अगस्त तक हर हाल में नामांकित बच्चों का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया है. आधार कार्ड से वंचित बच्चों की जिम्मेवारी संबंधित विद्यालय प्रधान पर होगी. विभागीय निर्देशानुसार आधार कार्ड विहीन बच्चों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. इसके लिये चिन्हित स्थलों पर शिविर लगा कर आधार कार्ड बनाया जा रहा है. विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया कि आधार कार्ड के लिये प्रत्येक कक्षा के लिये अलग पंजी चिन्हित प्रपत्र में संधारित कर अद्यतन स्थिति प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को हार्ड एवं सॉफट कॉपी में उपलब्ध करायें.
आधार कार्ड को लेकर लगाया गया शिविर : स्थानीय महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय में आधार कार्ड निर्माण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. शनिवार, रविवार एवं सोमवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में सभी नामांकित बच्चे का आधार कार्ड बनाया जाना है. इस संबंध में सीआरसी गरीब दास ने बताया कि बच्चों के शत प्रतिशत आधार कार्ड बनाये जाने तक शिविर का आयोजन किया जायेगा. शनिवार को लगभग 100 से अधिक बच्चे का आधार कार्ड बनाने को लेकर पंजीयन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




