नहीं रहे कुशेश्वरस्थान के जदयू विधायक शशि भूषण हजारी, लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन

Updated:
विज्ञापन

जदयू विधायक शशि भूषण हजारी का आज सुबह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शशिभूषण हजारी दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे.

विज्ञापन

दरभंगा. जदयू विधायक शशिभूषण हजारी का आज सुबह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शशिभूष��� हजारी दरभंगा के कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में गुरुवार की सुबह 3:45 पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शशिभूषण हजारी को लीवर में संक्रमण था. इसके साथ उन्हें कई अन्य तरह की परेशानियां भी थी. बताया जाता है कि गंगाराम अस्पताल दिल्ली में इलाजरत हजारी की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.

साल 2010 में शशिभूषण हजारी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वह जदयू में शामिल हो गये. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता और फिर 2020 के चुनाव में भी जीत दर्ज की.

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू के नेता महेश्वर हजारी के संबंधी शशिभूषण हजारी के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उनके विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक के निधन की सूचना से शोक की लहर है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन