30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत स्थित सीमा सड़क रामपुर चौक के समीप गुरुवार को 30 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब के साथ एक कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है.
टेढागाछ. पुलिस ने थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत स्थित सीमा सड़क रामपुर चौक के समीप गुरुवार को 30 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब के साथ एक कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है. मौके पर ही पुलिस ने एक हीरो ग्लैमर बाइक को भी जब्त किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.उन्होंने बताया किसी ने गुप्त सूचना देकर बताया कि नेपाल से एक व्यक्ति शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रामपुर चौक के तरफ आ रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार एवं मनीषा कुमारी एवं विकास कुमार मौके पर पहुंचकर तस्कर की जब बाइक की तलाशी ली गई तो बाइक की डिक्की से नेपाली ब्रांड के 30 बोतल शराब के युवक को गिरफ्तार किया. तस्कर से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि नीरज कुमार पिता धीरेंद्र कुमार साकिन गम्हरिया थाना मदनपुर जिला अररिया का निवासी रूप में बताया प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि बाइक व तस्कर को जप्त कर थाने में आया गया शराब कारोबारिक के विरुद्ध बिहार उत्पादक मद निषेध अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज कर किशनगंज भेजा गाया है शराबबंदी कानून को शक्ति से पालन करने को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चुनाव पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है खास करके सीमावर्ती इलाके में शराब कारोबारीयों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




