बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता को ले कार्यशाला आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 11:33 PM
.शहर के कबीर चौक स्थित राहत कार्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाए जाने को लेकर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया.
किशनगंज.शहर के कबीर चौक स्थित राहत कार्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाए जाने को लेकर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता राहत संस्था की सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम ने की. कार्यक्रम में बाल विवाह को समाप्त किए जाने को लेकर मौजूद वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए. जिसमें यह कहा गया कि इसके लिए सबों की भागीदारी अहम है. यह भी कहा गया कि लोगों को जागरूक करने में मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है. कार्यशाला में संस्था की निदेशक डॉ फरजाना बेगम ने कहा कि इसकी शुरुआत जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को समाहरणालय परिसर से डीएम विशाल राज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की थी. इसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. डॉ फरजाना बेगम ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ काम करने के नाते हम भली-भांति जानते हैं कि समग्र और समन्वित प्रयासों के बिना यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती. इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सभी अपनी भागीदारी निभाकर इस अभियान को सफल बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी के साझा प्रयासों से देश 2030 से पहले ही बाल विवाह के खात्मे के लक्ष्य को हासिल कर सकता है. इसके लिए सतत रूप से सबको ईमानदारी पूर्वक प्रयास करना होगा. इस मौके पर अधिवक्ता पंकज झा, नेहाल अख्तर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










