पति के दीर्घ आयु की कामना के साथ महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पति की दीर्घ आयु की कामना के साथ महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा

विज्ञापन

ठाकुरगंज.

वट सावित्री व्रत सोमवार को धूमधाम से संपन्न हो गया. सुहागिन महिलओं ने 16 शृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की. ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन सुहागन महिलाओं द्वारा वट सावित्री का व्रत रखा जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत रख कर वट वृक्ष के नीचे सावित्री सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी. हिन्दू धर्म के अनुसार वट सावित्री व्रत-पूजन सुहागिनों का महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन वट वृक्ष का पूजन होता है. इस व्रत को सुहागिन अखंड सौभाग्य्वती रहने की मंगल कामना करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन