महिलाओं ने लिया सामाजिक परिवर्तन व राष्ट्र निर्माण का संकल्प
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
महिलाओं ने लिया सामाजिक परिवर्तन व राष्ट्र निर्माण का संकल्प
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में नारी सशक्तिकरण पर भव्य कार्यक्रम
किशनगंज. शहर के मोतीबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल परिसर में मंगलवार को ”नारी सशक्तिकरण” विषय पर एक दिवसीय ”सप्तशक्ति संगम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रेरणादायी आयोजन में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शक्ति को पहचानने का संकल्प लिया.मातृशक्ति ही जीवन और संस्कृति का आधार
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नई दिल्ली से आयीं उत्तर-पूर्व क्षेत्र संयोजिका डॉ पूजा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को जीवन का आधार माना गया है. उन्होंने महिलाओं के भीतर निहित सात शक्तियों श्री, वाक, स्मृति, मेधा, धृति, क्षमा एवं कीर्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज इन शक्तियों को जागृत कर सामाजिक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी नारी जागरण से जोड़ते हुए जनजागरूकता पर बल दिया.राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका निधि कुमारी तथा प्रांतीय संयोजिका सरोज कुमारी उपस्थित रहीं. सरोज कुमारी ने कहा कि संगठित नारी शक्ति ही राष्ट्र को नयी दिशा दे सकती है. विद्यालय के प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी व सचिव अनिल अग्रवाल सहित पूरी प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मंच संचालन प्रियंवदा ने किया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने समाज में संस्कार संवर्धन और राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन