घर में से दो मोबाइल नकद 85 हजार व कागजात लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरों ने धनपुरा गांव निवासी सरफराज खान के घर में घुस कर दो मोबाइल, नगदी 85 हजार रुपये कुछ जरुरी कागजात चुरा कर ले गए है.

विज्ञापन

कोचाधामन.प्रखंड के डेरामारी पंचायत के धनपुरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.चोरों ने धनपुरा गांव निवासी सरफराज खान के घर में घुस कर दो मोबाइल, नगदी 85 हजार रुपये कुछ जरुरी कागजात चुरा कर ले गए है. घर में घटित हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित सरफराज खान के द्वारा कोचाधामन थाने में आवेदन दिया गया है. पीड़ित सरफराज खान ने बताया कि दीवार फांद कर चोर घर में प्रवेश कर गये.उस समय घर के सभी लोग सोए हुए थे. इस बाबत वार्ड सदस्य मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले साल भी धनपुरा गांव में कई चोरी की घटनाएं घटित हुई थी. कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं नहीं हई थी फिर एक बार चोरों का आतंक शुरू हो चुका है. उन्होंने पुलिस प्रशासन क इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन