दो नाबालिग बच्चियां गायब, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा ग्राम पंचायत अंतर्गत कर्बला गांव से दो नाबालिग बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.

विज्ञापन

पोठिया.पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा ग्राम पंचायत अंतर्गत कर्बला गांव से दो नाबालिग बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. घटना को लेकर स्थानीय थाना में परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया है. इधर दो किशोरियों के अचानक लापता होने से परिजन सहमे है. बताया जा रहा है कि बीते 19 अगस्त की संध्या चार बजे नूर जमाल की (14 वर्षीय) पुत्री प्रवीना बेगम एवं नूर आलम की (16 वर्षीय) पुत्री यासमीन बेगम उदगारा कर्बला चौक स्थित दुकानों में घरेलू सामान खरीदने गयी थी. देर शाम तक किशोरियों के घर नही पहुँचने पर परिजन बेहद चिंतित और परेशान हो गए. परिजनों ने आसपास एवं अपने रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. जिसके बाद लापता किशोरियों के संबंध में मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में पोठिया थाना कांड संख्या 230/24 दर्ज की गई है और पुलिस अनुसंधान शुरू कर दी गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन