रेलवे स्टेशन पर एक कट्टा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ की टीम ने रविवार की देर रातदो युवकों को बुकिंग काउंटर के पास से एक देशी कट्टा के धर दबोचा. पकड़े गये आरोपितों में शहर के वार्ड संख्या चार मोहिद्दीनपुर निवासी मो कासिफ और पश्चिमपाली निवासी विशाल कुमार शामिल है.
विज्ञापन
किशनगंज. आरपीएफ की टीम ने रविवार की देर रातदो युवकों को बुकिंग काउंटर के पास से एक देशी कट्टा के धर दबोचा. पकड़े गये आरोपितों में शहर के वार्ड संख्या चार मोहिद्दीनपुर निवासी मो कासिफ और पश्चिमपाली निवासी विशाल कुमार शामिल है.
आरपीएफ की टीम रात्रि में गश्ती कर रही थी. इसी दौरान टीम को दो युवकों पर शक हुआ. इसके बाद युवकों की तलाशी ली गई तो एक युवक के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया. देशी कट्टा देख आरपीएफ की टीम भी भौचक रह गई. देशी कट्टा बरामद होते ही दोनो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए दोनों आरोपितों को रेल थाना की पुलिस को सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही थी.इस संबंध में आरपीएफ अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी ने बताया कि आरपीएफ व रेल थाना की पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है. पकड़े गए युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. आसपास के थानों में भी दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. टीम ने आशंका जतायी है की इस प्रकार की कार्रवाई नहीं होती तो पकड़े गए आरोपियों के द्वारा किसी घटना को अंजाम दे दिया जाता.टीम में शामिल
टीम में आरपीएफ अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी, हेड कॉन्स्टेबल बिनोद कुमार दुबे, राजेश कुमार राय व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन