एनएच 327ई पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

एनएच 327ई पर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गयी

विज्ञापन

बहादुरगंज एनएच 327ई पर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गयी. हादसा शुक्रवार की देर रात बहादुरगंज-ठाकुरगंज एनएच पर खैखाट चौक के पास हुआ. तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मारे गये दो लोग बाइक पर सवार थे, वहीं तीसरा व्यक्ति दुर्घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर खड़ा था.

मिली सूचना के अनुसार, ताराबाड़ी गांव के रहने वाले शादाब अंजुम एवं नजीर अहमद अपनी बाइक से सड़क पार कर रहे थे. इतने में तेज गति में ठाकुरगंज की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही शादाब ने दम तोड़ दिया. वहीं नजीर अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के दौरान कार पलट गयी और कुछ दूरी पर खड़े खैखाट निवासी शाह आलम को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंचे लोग दोनों घायलों को किशनगंज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया. इसके बाद तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. हादसे में मारे गये लोगों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन