ट्रैक्टर-जेसीबी चालकों की हड़ताल दूसरे दिन जारी

ट्रैक्टर-जेसीबी चालकों की हड़ताल दूसरे दिन जारी
कोचाधामन. बगलबाड़ी पंचायत के मस्तान चौक पर ट्रैक्टर व जेसीबी चालकों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा. अपनी मांगों को लेकर तीन फरवरी से चालक हड़ताल पर हैं. ट्रैक्टर व जेसीबी चालकों ने मस्तान चौक पर ट्रैक्टर व जेसीबी खड़ा कर कार्य नहीं करने का एलान किया है. बताया गया कि खनन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर वे लोग हड़ताल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










