डायट में डीएलएड के नये सत्र का आगाज
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
डायट में डीएलएड के नये सत्र का आगाज
विज्ञापन
भावी शिक्षकों को दी गयी प्रशिक्षण पद्धति की जानकारी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अनुशासन पर दिया गया जोर
किशनगंज. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) किशनगंज में सोमवार को डीएलएड सत्र 2025-27 की कक्षाओं का विधिवत एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर संस्थान परिसर में नए प्रशिक्षुओं के आगमन से काफी चहल-पहल और उत्साह का माहौल देखा गया.शिक्षण की बारीकियों से रूबरू हुए प्रशिक्षु
नामांकन प्रभारी विजय कुमार ने नव नामांकित प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि डीएलएड पाठ्यक्रम भावी शिक्षकों के निर्माण की आधारशिला है. यह प्रशिक्षण न केवल किताबी ज्ञान देता है, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए व्यावहारिक रूप से तैयार करता है. उद्घाटन समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रम की रूपरेखा, प्रशिक्षण पद्धति, प्रायोगिक कार्य, विद्यालय इंटर्नशिप तथा मूल्यांकन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.डिजिटल लर्निंग व गतिविधियों पर रहेगा फोकस
संस्थान के व्याख्याताओं ने बताया कि इस सत्र में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, डिजिटल लर्निंग व गतिविधि आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा. इसका उद्देश्य प्रशिक्षुओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप ढालना है. प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. डायट प्रशासन ने सभी को नियमित उपस्थिति व अनुशासन बनाए रखने का कड़ा संदेश दिया है.इस अवसर पर नामांकन प्रभारी विजय कुमार के साथ व्याख्याता आरिफ हुसैन, नईम उद्दीन, सच्चिदानंद साह, इम्तियाज आलम मुख्य रूप से मौजूद रहे. इनके अतिरिक्त लिपिक जय चंद्र झा, डाटा ऑपरेटर देवानंद गणेश व सावन कुमार, एकाउंटेंट दिलशाद गनी, इंजीनियर गुलनावाज, एडमिन कंसल्टेंट चंद्रशेखर कुमार, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर मिन्नतुल्लाह आलम, परिचारी फूलेंद्र सिंह, परमेश्वर राय, सलाम सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन