ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुकों के नाम राशन कार्ड से कटेंगे

Updated:
विज्ञापन

ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुकों के नाम राशन कार्ड से कटेंगे

विज्ञापन

जिले में 20.98 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग अब भी लंबित, अधिकारियों को अल्टीमेटम

किशनगंज. जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिले में आधार सीडिंग व ई-केवाईसी की प्रगति पर गंभीर चर्चा की गयी. समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आयी कि अब तक जिले के केवल 79.02 प्रतिशत लाभुकों का ही आधार सीडिंग/ई-केवाईसी हो पाया है. अब भी 20.98 प्रतिशत लाभुक इस प्रक्रिया से बाहर हैं.

नाम विलोपित करने का दिया निर्देश

बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया गया कि शत-प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी सुनिश्चित कराएं. पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि किसी सदस्य की आधार सीडिंग नहीं होती है, तो उनका नाम राशन कार्ड से विलोपित (हटाने) करने की कार्रवाई की जाएगी. ऐसे सदस्यों के हिस्से का खाद्यान्न लाभ परिवार को नहीं मिल सकेगा.

वितरण में तेजी लाने की हिदायत

माह फरवरी 2026 के खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में पाया गया कि अब तक मात्र 16.74 प्रतिशत वितरण हुआ है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने वितरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि किशनगंज जिला वितरण के मामले में राज्य में अव्वल रह सके. वहीं, राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक अब तक 71.08 प्रतिशत खाद्यान्न ही पहुंच पाया है. जिला प्रबंधक, एसएफसी को 20 फरवरी तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न दुकानों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है.

लंबित आवेदनों पर नाराजगी

नये राशन कार्ड निर्गमन की समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रपत्र ”क” के 5392 और प्रपत्र ”ख” के 1832 आवेदन निष्पादन के लिए लंबित हैं. अधिकारियों को इन लंबित आवेदनों का अविलंब निपटारा करने को कहा गया है. बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक (एसएफसी) सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहायक गोदाम प्रबंधक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन