भक्ति के रंग में डूबा ठाकुरगंज, निकली भव्य शिव शोभायात्रा
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

भक्ति के रंग में डूबा ठाकुरगंज, निकली भव्य शिव शोभायात्रा
विज्ञापन
नशा मुक्ति व आध्यात्मिक जागरण का दिया संदेश, झांकियों ने मोहा मन
ठाकुरगंज. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ठाकुरगंज द्वारा भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’ व ‘ओम शांति’ के जयकारों से गुंजायमान रहा. शोभायात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को नशा मुक्ति और राजयोग का संदेश दिया गया. शोभायात्रा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12, कृष्णपुरी से प्रारंभ हुई. इसके बाद मस्तान चौक, डीडीसी मार्केट, बस स्टैंड, भातडाला व डाक बंगला होते हुए वापस अपने गंतव्य पर पहुंची. रास्ते में जगह-जगह नगर वासियों ने फूल बरसाकर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों व भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते नजर आए.आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
यात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती व भारत माता की जीवंत झांकियां सजाई गयी थीं, जो लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं. श्रद्धालुओं ने इन झांकियों के साथ सेल्फी ली और आशीर्वाद प्राप्त किया. संस्थान की वरिष्ठ दीदी बीके शारदा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना, राजयोग सिखाना व सभी को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विश्व में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं. समय तीव्र गति से बीत रहा है. यदि हम इस बहुमूल्य समय में स्वयं को नहीं बदल सके और आध्यात्मिक मार्ग नहीं अपनाया, तो भविष्य में पछताने का अवसर भी नहीं मिलेगा.झंडोत्तोलन व ब्रह्मा भोजन का आयोजन
शोभायात्रा के समापन पर संस्थान परिसर में ओम शांति का ध्वज फहराया गया. इसके पश्चात सामूहिक रूप से ”ब्रह्मा भोजन” (प्रसाद) का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाई-बहनों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से 19वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट राजीव शर्मा, बीके शारदा, बीके रश्मि, भवर लाल शर्मा, मिश्री लाल, मुकेश साह, जुगल अग्रवाल, प्रवीण मंत्री, रामकरण, रणधीर सिंह, ललिता देवी, स्नेहा मंत्री, मंजू अग्रवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










