टेढ़ागाछ बाजार में जाम से राहत दिलाने को प्रशासन सख्त, 105 अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
टेढ़ागाछ बाजार में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, 105 लोगों की उपस्थिति दर्ज

शिविर में उमड़ी भीड़

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय बाजार में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 105 अतिक्रमणकारियों को 7 दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है. निर्धारित समय सीमा के बाद विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे, जिससे बाजार में जाम की समस्या से निजात मिलेगी.

विज्ञापन

किशनगंज : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय बाजार में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. बुधवार को अंचल प्रशासन ने बाजार क्षेत्र के 105 अतिक्रमणकारियों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.

जाम से राहत दिलाने की पहल

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. टेढ़ागाछ बाजार और मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण के कारण लंबे समय से जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है. प्रतिदिन घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगने से आम लोगों, एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

सात दिन बाद चलेगा अभियान

प्रशासन का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल करने और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका था. अब अंतिम अवसर देते हुए सभी संबंधित लोगों को सात दिनों के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे.

दुकानदारों में बढ़ी हलचल

प्रशासन की सख्ती की सूचना मिलते ही बाजार के अतिक्रमणकारियों में हलचल तेज हो गई है. कई दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क किनारे का अतिक्रमण हटने से वर्षों पुरानी जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी.

अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि सभी संबंधित दुकानदारों को सात दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन