अनुमंडल अग्निशमन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों की दी आग से बचाव की जानकारी

Updated at : 30 Jul 2024 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल अग्निशमन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों की दी आग से बचाव की जानकारी

अनुमंडल अग्निशमन विभाग के द्वारा अग्नि से सुरक्षा को लेकर मंगलवार को अग्नि जागरूकता रैली निकाली गई. जागरूकता रैली अग्निशमन कार्यालय से आरंभ हुई जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए निकाली गई.

विज्ञापन

किशनगंज.अनुमंडल अग्निशमन विभाग के द्वारा अग्नि से सुरक्षा को लेकर मंगलवार को अग्नि जागरूकता रैली निकाली गई. जागरूकता रैली अग्निशमन कार्यालय से आरंभ हुई जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए निकाली गई. इस दौरान अनुमंडलीय अग्निशामालय पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में आग से बचाव से संबंधित लिफलेट, पैंपलेट का वितरण किया गया. रैली में अग्निशमन विभाग के कई कर्मी शामिल थे. पंपलेट के जरिये लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई. बस स्टैंड में यात्रियों को भी जागरूकता के मद्देनजर जानकारियां दी गई. अनुमंडल अग्निक समाहरणालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग- अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें जागरूकता रैली के साथ साथ अलग -अलग संस्थानों में जाकर कर्मियों को जागरूक किया जाता है. लोगों को यह भी बताया गया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए. सतर्कता व सावधानी से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन