मेधा की उड़ान : सुपर-50 कार्यक्रम के लिए किशनगंज की सृष्टि आर्या का चयन

Updated:
विज्ञापन

सुपर-50 कार्यक्रम के लिए किशनगंज की सृष्टि आर्या का चयन

विज्ञापन

पटना में रहकर करेंगी मेडिकल की नि:शुल्क तैयारी, बेथेल मिशन स्कूल की छात्रा ने जिले का मान बढ़ाया

किशनगंज. जिले की मेधावी छात्रा सृष्टि आर्या ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रतिष्ठित ”एनईईटी सुपर-50” प्रोग्राम में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है. रामपुर, अर्राबाड़ी निवासी बिनोद कुमार की सुपुत्री और बेथेल मिशन स्कूल की छात्रा सृष्टि का चयन 21 दिसंबर 2025 को पटना में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर हुआ है. इस चयन के बाद अब सृष्टि को पटना में रहकर नि:शुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा मिलेगी. सरकार द्वारा उन्हें विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, फ्री स्टडी मटेरियल और रहने-खाने की तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यह कार्यक्रम राज्य के उन चुनिंदा प्रतिभावान छात्रों के लिए है, जो डॉक्टर बनने का सपना रखते हैं. सृष्टि की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है. सृष्टि की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता जूलियाना ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कूल के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा, “सृष्टि शुरू से ही एक मेधावी व अनुशासित छात्रा रही है. उसकी मेहनत व शिक्षकों के समर्पण ने आज यह सुखद परिणाम दिया है. हमें पूरा विश्वास है कि वह भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगी. सृष्टि की इस सफलता पर स्कूल के शिक्षकों और साथी छात्रों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन