52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भारत – नेपाल सीमा पर तैनात 41वीं वाहिनी एसएसबी भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती दल और गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गयी

विज्ञापन

गलगलिया भारत – नेपाल सीमा पर तैनात 41वीं वाहिनी एसएसबी भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती दल और गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गयी. इस दौरान 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. तस्करों की पहचान की पहचान दीपक शर्मा उम्र 28 गुलटन शर्मा के रुप में की गयी. बताया पूछताछ में तस्कर ने बताया कि मादक पदार्थ को भारत के अंदर ही अवैध रूप से ले जाया जा रहा था. अब तस्कर तरह-तरह के हाथ डंडे अपना रहे हैं. मोटर साइकिल से गांव-गांव तक मादक पदार्थ ब्राउन शुगर पहुंचा रहे हैं. वही इन युवा वर्ग एवं खासकर के महिलाएं इस तरह के व्यवसाय में जुड़कर कहीं ना कहीं समाज को कलंकित कर रही है एसएसबी और पुलिस की लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. इस संबंध में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत गलगलिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. शुक्रवार को न्यायिक विरासत में इन्हें भेज दिया जाएगा. जिस पर एसएसबी और गलगलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार अपर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद मजिस्ट्रेट के रूप प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन