179 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
179 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
किशनगंज. उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार तस्करों व शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग के निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, सिपाही रंजन कुमार, राजकुमार पांडे ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के मोजाबाड़ी पुल पर जांच अभियान चलाया. सफेद रंग की कार को रोक कर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कार में लदे 179.280 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए अररिया जिला के तस्कर मोहम्मद आशिक को गिरफ्तार किया. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन