ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्वेता ने किया नाम रोशन

Updated:
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन

किशनगंज. राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किशनगंज की श्वेता कुमारी ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक बेगूसराय जिले के एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर में आयोजित हुई थी. इस प्रतियोगिता में किशनगंज के दिनेश शर्मा की पुत्री श्वेता कुमारी ने अंडर 17 आयु वर्ग में बीलो 32 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त क जिले का नाम रोशन किया है. इसके साथ ही ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ किशनगंज के मो तस्लीम ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मो कलीमुद्दीन ने श्वेता कुमारी और मो तस्लीम का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान संघ के सचिव अनवारूल हक, उपाध्यक्ष मो शम्स इम्तियाज, संयुक्त सचिव मो अंजार आलम, सदस्य निरंजन कुमार आदि ने दोनों खिलाडियों को सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन