श्री श्याम रथ पहुंचा किशनगंज, भक्तों ने किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन

श्री श्याम मंदिर तेघरिया प्रांगण में खाटू धाम से चलकर उधलाबाड़ी के लिए श्री श्याम रथ रविवार को किशनगंज पहुंचा.

विज्ञापन

किशनगंज. श्री श्याम मंदिर तेघरिया प्रांगण में खाटू धाम से चलकर उधलाबाड़ी के लिए श्री श्याम रथ रविवार को किशनगंज पहुंचा. यहां श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा श्री श्याम रथ का अभिनंदन किया गया. साथ चल रहे भक्तों द्वारा निशान यात्रा के साथ मंदिर परिसर में जय श्री श्याम के जयकारे लगाये गये, जिससे मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा. श्री श्याम रथ में बाबा का ज्योत दरबार सजा था, जहां श्याम भक्तों ने ज्योत का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि श्री श्याम रथ खाटू धाम से चलकर उदालाबाड़ी जाएगी. उदलाबाड़ी में बाबा श्याम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है जहां 20 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन सह प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. इस दौरान जगह-जगह श्री श्याम भक्त श्री श्याम रथ का दर्शन एवं भव्य अभिनंदन कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन