सड़क बनाने में अनियमितता को लेकर संवेदक पर लगा आरोप

Updated:
विज्ञापन

किशनगंज प्रखंड के तालुका मोतीहारा पंचायत में बने केटीटीजी सड़क में अनियमितता बरतने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है.

विज्ञापन

बेलवा. किशनगंज प्रखंड के तालुका मोतीहारा पंचायत में बने केटीटीजी सड़क में अनियमितता बरतने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. प्रखंड के तालुका मोतीहारा पंचायत में केटीटीजी योजना से 6.350 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है. लगभग 6 महीना होते ही सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क जिस मानक के अनुरूप से बनाया जाना था उस मानक के अनुरूप से नहीं बनाया गया है, सड़क बनाने में भारी अनियमितता बरती गई है. पूर्व विधायक सह जदयू के जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने बताया कि सड़क बनाने में भारी गड़बड़ी की गई है. सड़क में जिस मानक रूप से मेटेरियल दिया जाना चाहिए उस तरह से नहीं डाला गया है एवं सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया गया है. ग्रामीणों ने सड़क का जांच करा कर ऐसे संवेदक का लाइसेंस रद्द करने की सरकार से मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन