नप अध्यक्ष ने छठ व्रतियों के बीच किया साड़ी वितरित

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के द्वारा सोमवार को शहर के अलग अलग वार्डो में छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के द्वारा सोमवार को शहर के अलग अलग वार्डो में छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया. मालूम हो कि फ़रींग गोला, डुमरिया भट्टा, धर्मगंज, खगड़ा सहित सभी 34 वार्डो में साड़ी का वितरण किया जाएगा. गौरतलब हो कि नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के द्वारा हर साल छठ पर्व के मौके साड़ी का वितरण किया जाता है. इस मौके पर उन्होंने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ है और नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी उद्देश्य से साड़ी का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी असमर्थ है ऐसे लोगो के बीच साड़ी का वितरण किया जा रहा है. इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन