जिला भाजपा की टीम ने विभिन्न छठ घाटों का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन

छठ घाटों का सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई के लिए मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों काे दिया धन्यवाद

विज्ञापन

किशनगंज. किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के कई मुख्य छठ घाटों का जिला भाजपा की टीम ने दौरा किया. भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप के नेतृत्व में भाजपा की टीम ने छठ घाट पूजा समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की. इसके साथ बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का शुभकामना संदेश उन्हें सौंपा. इसके साथ ही नगर परिषद के द्वारा नप क्षेत्र के सभी छठ घाटों का सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई के लिए मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों काे धन्यवाद दिया. टीम ने शहर के मुख्य घाटों का भ्रमण करते हुए तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, कमलेश शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, साहिल, संजय पासवान, अमर शर्मा, कौशल, शुभम, विश्वजीत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन