मदरसा में गठित कमेटी को लेकर भू दाता में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

तेघरिया में स्थित मदरसा संख्या 484 मदरसा मोफीदुल इस्लाम में गठित कमेटी में अनियमितता को लेकर भूमिदाता और ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी विशाल राज को आवेदन सौंप कर कारवाई की मांग की है.

विज्ञापन

किशनगंज. कोचाधामन प्रखंड के तेघरिया में स्थित मदरसा संख्या 484 मदरसा मोफीदुल इस्लाम में गठित कमेटी में अनियमितता को लेकर भूमि दाता और ग्रामीणों ने बुधवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज को आवेदन सौंप कर कारवाई की मांग की है. इस दौरान जमीन दाता गुफरान आलम फौजी ने बताया कि मदरसा में नियमों को ताक पर रख कर कमेटी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा यह नियम बनाया गया है कि कमेटी में जमीन दाता के परिवार से एक व्यक्ति रहेंगे. लेकिन हेड मौलवी ने मुझे बिना किसी तरह की जानकारी दिए कमेटी का गठन कर दिया. वही उन्होंने कहा कि जब पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए आवेदन दिया गया तो उन्होंने भी बिना दस्तावेजों के जांच किए गलत रिपोर्ट तैयार कर दिए. गुफरान आलम ने कहा कि जांच कर हेड मौलवी और इस मामले में जो भी दोषी पाए जाए उनके खिलाफ कारवाही की जाए. उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन