ePaper

पूर्णिया विवि में पीजी हेड बने प्रो सजल प्रसाद

Updated at : 17 Dec 2024 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया विवि में पीजी हेड बने प्रो सजल प्रसाद

पूर्णिया विश्वविद्यालय,पूर्णियां ने एक अधिसूचना जारी कर मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) सजल प्रसाद को विश्वविद्यालय मुख्यालय में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग का विभागाध्यक्ष (पीजी हेड) प्रतिनियुक्त किया है.

विज्ञापन

किशनगंज.पूर्णिया विश्वविद्यालय,पूर्णियां ने एक अधिसूचना जारी कर मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) सजल प्रसाद को विश्वविद्यालय मुख्यालय में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग का विभागाध्यक्ष (पीजी हेड) प्रतिनियुक्त किया है. मंगलवार को विवि के हिंदी विभाग में नए पीजी हेड प्रो सजल का स्वागत-समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ बन्दना भारती ने की. इस अवसर पर अपने संबोधन में नए विभागाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय में शोध के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पूर्णियां अंचल के साहित्यकारों पर नए शोध के लिए वे आगे आएं ताकि हिंदी साहित्याकाश में पूर्णियां की नई पहचान बने.स्वागत समारोह में अध्यक्षीय भाषण डॉ बन्दना भारती ने किया. संचालन डॉ जितेन्द्र कुमार वर्मा ने किया और अपनी पुस्तक भेंट की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ मीना ने किया. समारोह को निवर्तमान पीजी हेड सुरेश मंडल, डॉ मनोज पराशर, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो मिहिर कुमार ठाकुर, असिस्टेंट प्रोफेसर त्रय ज्ञानदीप गौतम, डॉ अभिषेक आनन्द, डॉ सुमन सागर ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन