किश्पनगंज पुलिस ने एक कार से 9 लाख 30 हजार रुपए किया जप्त

Updated:
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के तहत किशनगंज शहर के फरिंगगोला चेकपोस्ट (एनएच-27) पर जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 9 लाख 30 हजार रुपए नगदी जप्त किया है.

विज्ञापन

किशनगंज .आदर्श आचार संहिता के तहत किशनगंज शहर के फरिंगगोला चेकपोस्ट (एनएच-27) पर जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 9 लाख 30 हजार रुपए नगदी जप्त किया है. कार्रवाई मंगलवार की रात की गई है. पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के रहने वाले व्यक्ति से रुपए जप्त किए गए है. जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस की टीम फरिंगगोला चेकपोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी तभी पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक कार सवार को रुकवाया गया. कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से रुपए बरामद किए गया. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई. पुलिस टीम के द्वारा राशि से संबंधित वैध कागजात या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद राशि को जप्त कर किशनगंज थाना लाया गया. जब्त राशि को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी थी. किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के मद्देनजर हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई. इससे पूर्व वाहन जांच अभियान में अब तक कुल 14 लाख रुपए जप्त किए गए है. 6 जून की रात को फरिंगगोला चेक पोस्ट पर एक वाहन से 13 लाख रुपए जप्त किया गया था. कार्रवाई में जांच के दौरान एक वाहन से नगद राशि जप्त की गई थी. वाहन में सवार व्यक्ति से रुपये को लेकर कारण पूछा गया था. लेकिन युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहि दिया था. छत्तगाछ में वाहन जांच में एक लाख रुपए जप्त किए गए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन