पुलिस ने 11 शराबियों को किया गिरफ्तार, तीन बोतल शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पैक्स चुनाव की मतगणना के पहले ठाकुरगंज पुलिस ने शराब पीने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार कर किशनगंज कारा भेजा है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. पैक्स चुनाव की मतगणना के पहले ठाकुरगंज पुलिस ने शराब पीने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार कर किशनगंज कारा भेजा है. इस दौरान पुलिस ने तीन बोतल विदेशी शराब, मतगणना के कागजात के साथ-साथ वाहन चालक को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह नगर में पुलिस बल के साथ वे गश्त लगा रहा थे. तभी महावीर स्थान के समीप हटिया जाने वाली सड़क किनारे दो चार पहिया वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखे. जिसके बाद वाहन की जांच क्रम में चालक शराब के नशे में धुत मिला. साथ ही पूछताछ में उसने बताया कि 11 अन्य लोग बगल वाले कमरे में छिपे हुए हैं. जिसके बाद कमरे की तलाशी लेने पर 11 लोग दो केन बीयर व एक बोतल शराब के साथ मिले. सभी लोग शराब के नशे में धुत थे. कुछ लोग नगर व अधिकांश लोग खारूदाह निवासी थे. सभी आरोपितों पर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किशनगंज कारा भेजा गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन