पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला मार्च
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला मार्च
विज्ञापन
ठाकुरगंज
आपके शहर में
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी को मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन ने शहर में संयुक्त रूप से फ्लैंग मार्च निकाला गया. बताया गया कि यह फ्लैंग मार्च लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से निकाला गया. इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अदिति सिन्हा ने बताया कि आगामी दिनों में कुछ महत्त्वपूर्ण त्योहार हैं. ठाकुरगंज में हमेशा ही सभी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाते रहे हैं. इस संबंध में पहले ही सभी धर्मावलंबियों के साथ बैठक ली जा चुकी है. जहां सभी को समझाइश दी गई है कि त्योहार भाईचारे के साथ मनाना है. आज फ्लैंग मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से संवाद किया है. जहां लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास भी किया गया है. ठाकुरगंज थाना से निकल कर फ्लैग मार्च मुख्य मार्ग, प्याज पट्टी, मल्लाह पट्टी महावीर स्थान, मस्तान चौक होते हुए शहर भर में निकाला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन