थानों में आज लगेगी जन-अदालत
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
थानों में आज लगेगी जन-अदालत
विज्ञापन
सबका सम्मान-जीवन आसान नीति के तहत पहल; एसपी ने जिलेवासियों से की शामिल होने की अपील
किशनगंज. जिले के सभी थानों में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. बिहार सरकार की ”सबका सम्मान-जीवन आसान” नीति के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना है.प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को आयोजन
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों में प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस पहल के माध्यम से पुलिस व पब्लिक के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. कोई भी व्यक्ति सीधे थाने पहुंचकर अपनी समस्याओं को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रख सकता है.त्वरित निष्पादन पर जोर
एसपी संतोष कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं. जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े.पारदर्शी पुलिसिंग की ओर कदम
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की कोशिश की जा रही है. जनसुनवाई में न केवल जमीनी विवाद बल्कि अन्य आपराधिक व सामाजिक समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाता है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन