बीच सड़क पर माल उतारने से राहगीर परेशान, वैकल्पिक मार्ग पर बढ़ी जाम की समस्या

Updated:
विज्ञापन
बीच सड़क पर खड़ा माल वाहक वाहन

बीच सड़क पर खड़ा माल वाहक वाहन

पौआखाली के मुख्य बाजार के पास सड़क पर मालवाहक वाहनों से माल उतारने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इससे घंटों यातायात बाधित रहता है, जिससे मरीजों और स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है. स्थानीय निवासियों ने नगर प्रशासन से सड़क पर माल उतारने के लिए समय और स्थान निर्धारित करने की मांग की है.

विज्ञापन

पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट.

पौआखाली. नगर के मुख्य बाजार से सटे शिव पान भंडार होकर दुर्गा मंदिर जाने वाली गली में सड़क पर मालवाहक वाहनों से माल उतारने के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोदामों में सामान पहुंचाने के दौरान वाहन बीच सड़क पर ही लंबे समय तक खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है.

प्रमुख बातें

  1. सड़क पर मालवाहक वाहन खड़े रहने से घंटों बाधित रहता है आवागमन.
  2. दुर्गा मंदिर जाने वाला संपर्क मार्ग अक्सर जाम की चपेट में.
  3. बाइक, ई-रिक्शा और पैदल राहगीरों को हो रही परेशानी.
  4. स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई.
  5. सड़क पर माल उतारने के लिए समय और स्थान निर्धारित करने की मांग.

माल उतारने के दौरान घंटों बंद रहता है रास्ता

स्थानीय लोगों के अनुसार मालवाहक वाहन आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक सड़क पर खड़े रहते हैं. इस दौरान बाइक, ई-रिक्शा, पैदल राहगीरों और अन्य छोटे वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा दुर्गा मंदिर के सामने भी कई चारपहिया वाहन अव्यवस्थित ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आसपास के लोगों को अपने वाहन निकालने में भी परेशानी होती है.

जाम लगने पर यही बनता है वैकल्पिक मार्ग

मुहल्लेवासियों ने बताया कि मुख्य बाजार में जाम की स्थिति होने पर यही सड़क अस्पताल मोड़ तक पहुंचने का प्रमुख वैकल्पिक मार्ग है. लेकिन सड़क पर माल उतारने की वजह से यह रास्ता भी अक्सर बंद हो जाता है, जिससे आम लोगों के साथ मरीजों को भी दिक्कत झेलनी पड़ती है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

नागरिकों का कहना है कि सुबह, दोपहर और शाम के व्यस्त समय में बिना किसी व्यवस्था के सड़क पर माल उतारा जाता है. कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. लोगों ने नगर प्रशासन से सड़क पर माल उतारने के लिए निर्धारित समय और स्थान तय करने तथा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन