मुहर्रम को ले पोठिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

ठिया थाना क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को थाना परिसर में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

पोठिया. पोठिया थाना क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को थाना परिसर में आयोजित की गयी.अपर थानाध्यक्ष पोठिया उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि,समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग तथा मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए अपर थानाध्यक्ष उत्कर्ष कुमार ने कहा कि पोठिया में हर पर्व-त्यौहार दोनों समुदाय के लोग मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आ रहे है. हमें उस परंपरा को हमेशा कायम रखना है.पर्व के दिन अफवाहों पर ध्यान नही देना है. यदि किसी जगह से अफवाह सामने आती है तो आमजन प्रशासन एवं थाना के मोबाइल पर इसकी सूचना अवश्य दें. उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस को लेकर लाइसेंसधारियों को लाइसेंस नवीनीकरण करना अनिवार्य है.आवेदन में ताजिया जुलूस जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी देने को कहा गया साथ ही रूट चार्ट में कही भी किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी भी समय पर पुलिस को दें. ताकि प्रशासनिक स्तर से भी निरीक्षण कर जुलूस को निकलवाने की व्यवस्था की जा सकें. बताया गया कि पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. सघन गश्ती के साथ चिंहित जगहों एवं कर्बला मैदान में पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र-बल को तैनात किया जाएगा. उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों से अनुरोध करते हुए मुहर्रम के दिन मेला में शांतिपूर्ण तरीके से मेले का आनंद एवं त्यौहार मनाने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन