आरओ व एआरओ का ऑनलाइन असेसमेंट आयोजित

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने आरओ एवं एआरओ का ऑनलाइन असेसमेंट आयोजित किया गया

विज्ञापन

किशनगंज भारत निर्वाचन आयोग ने आरओ एवं एआरओ का ऑनलाइन असेसमेंट आयोजित किया गया. यह असेसमेंट समाहरणालय, किशनगंज स्थित महानंदा सभागार में संपन्न हुआ, जिसकी देखरेख जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज द्वारा की गई. इस ऑनलाइन असेसमेंट में नामांकन (नाम निर्देशन), पोस्टल बैलेट, पोलिंग पार्टी गठन, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण, ईवीएम. प्रबंधन, कार्मिक प्रबंधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी विषयों पर गूगल लिंक के माध्यम से प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर सभी आरओ एवं एआरओ द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर दिया गया. इन्विजिलेटर के रूप में उप निर्वाचन पदाधिकारी परवीन जहाँ एवं अवर निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन