तेरापंथ महिला मंडल ने एक कदम स्वावलंबन की ओर श्री उत्सव का किया भव्य आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 9:44 PM
Terapanth
तेरापंथ महिला मंडल ने एक कदम स्वावलंबन की ओर श्री उत्सव का किया भव्य आयोजन किशनगंज. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार किशनगंज तेरापंथ महिला मण्डल ने एक कदम स्वावलंबन की ओर श्री उत्सव का भव्य आयोजन किया गया. रविवार को केसरिया रंग में चमकती हमारी नारी शक्ति का छोटा सा प्रयास एक कदम स्वावलंबन की ओर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. इस खास उत्सव के मुख्य अतिथि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल थे. श्री उत्सव का शुभारंभ मंगल स्तोत्र के साथ मंत्री श्री जयसवाल के कर कमलों से हुआ. सम्मानित अतिथियों का स्वागत प्रवेश द्वार पर तिलक कर किया गया. तत्पश्चात महिला मंडल की बहिनों ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया. मंडल के अध्यक्षा संतोष देवी दुगड ने आए हुए मुख्य अतिथि मंत्री डॉ दिलीप कुमार जयसवाल, जैन विश्व भारती के ट्रस्टी एवं डॉ राजकरण दफ्तरी, नेपाल बिहार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चैनरूप दुगड़, सभा अध्यक्ष विमल दफ्तरी, युवक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान रोहित जी दफ्तरी, सभा उपाध्यक्ष मोहनलाल लुणिया, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉरेम के अध्यक्ष विनीत दफ्तरी, अणुव्रत समिति के अध्यक्षा रश्मि बैद एंव अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ललित मित्तल और आए हुए सभी भाई बहनों का स्वागत किया. साथ ही नारी शक्ति को प्रोत्साहन देते हुए मंगल कामनाएं दी. आज के मुख्य अतिथि मंत्री डॉ दिलीप कुमार जयसवाल ने भी बधाई देते हुए श्री उत्सव को अगले दो दिन तक आगे चलने के लिए अपने भाव रखें एवं नारी शक्ति की कुछ विशेषताओं की ओर रोशनी डालते हुए सबके लिए मंगल कामना की. सारी स्टॉल्स की और देखते तेरापंथ महिला मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप को बहुत बहुत धन्यवाद. किशनगंज तेरापंथ समाज बहुत अच्छा कार्य कर रही है. श्री उत्सव में सभी समाज की बहनों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए. जैसे होम एंड किचन, क्लासिक ज्वेलरी, रंगीला राजस्थान, बेड कर्व्स ,अरहम क्रिएशंस ,श्री बालाजी इंपोरियम, रेजिन आर्ट, ग्लैम हब ,अरिहंत क्रिएशंस, उत्तम राज उम्मीद, क्रिएशन आदि बहिनों ने अपने स्टाल के नाम रखें घर की साफ सफाई के समान से लेकर राजस्थानी मिर्च मसाले, पापड़, घाघरा ओढनी, साड़ियां, फैंसी सलवार सूट, बेडशीट, सुंदर-सुंदर ज्वेलरी तक की जमकर खरीदारी की गई. इनके साथ-साथ खाने पीने का भी खूब आनंद लिया गया जैसे चटोरी सहेलियां, मनपसंद के बैक एंड केक आइटम्स,फास्ट फूड जैसे पिज्जा बर्गर, फूड पैशन,जैसे मनपसंद ,थंडर स्टॉर्म से चटोरी गली आदि स्टालों मे बने गर्म और ठंडे जायका का लुफ्त उठाया गया. इस अवसर पर मंडल परामर्शिका उपसिका शायर कोठारी, मंत्री ममता दुगड़, उपाध्यक्ष मंजू देवी दफ्तरी, मीडिया प्रभारी स्वाति दफ्तरी एवं सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इस आयोजन का आनंद उठाया. संयोजिका ममता बाफना एवं प्रीति लुनिया ने अपने जिम्मेदारी बड़ी ही जागरूकता से निभाई. मंच का संचालन युवक परिषद के मंत्री अभिषेकजी कोठारी ने बड़ी ही सुंदर रूप से किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










