मारवाड़ी कॉलेज में एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस का किया आयोजन

Updated:
विज्ञापन

आपको अपने जीवन को उद्देश्य से जोड़ना चाहिए.

विज्ञापन

किशनगंज मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज की एनएसएस इकाई ने महान दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला. मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन एक मार्गदर्शक पुस्तक की तरह है, जो युवाओं को साहस, आत्मविश्वास और त्याग की भावना सिखाता है. हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए. आपको अपने जीवन को उद्देश्य से जोड़ना चाहिए. छात्रों को संबोधित करते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ( डॉ) गुलरेज़ रोशन रहमान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं हमें जीवन में खुद को बेहतर बनाने के साथ-साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं. युवाओं को उनके विचारों को अपनाना चाहिए. इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं. अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलेज के शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन