एमएच आजाद कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राचार्य का पुतला फूंककर दिया बड़ा अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

विरोध करते छात्र नेता | Prabhat Khabar Network

एमएचआजाद नेशनल कॉलेज में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. 'प्रिंसिपल हटाओ, कॉलेज बचाओ' अभियान के तहत प्राचार्य का पुतला फूंका गया. भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन

ठाकुरगंज : एमएच आजाद नेशनल कॉलेज में सोमवार को प्राचार्य के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला. ‘प्रिंसिपल हटाओ, कॉलेज बचाओ’ अभियान के तहत कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया और प्राचार्य का पुतला दहन किया गया. राजद नेता मुश्ताक आलम की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पूर्णिया से पहुंचे छात्र नेता और स्थानीय सिविल सोसायटी के लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विरोध करते छात्र नेता  | Prabhat Khabar Network
विरोध करते छात्र नेता | Prabhat Khabar Network

कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि कॉलेज की व्यवस्था से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसका असर उनकी पढ़ाई व भविष्य पर पड़ रहा है.

पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य को तत्काल पद से हटाने की मांग की.

‘मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज’

राजद नेता मुश्ताक आलम ने संबंधित विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि प्राचार्य को अविलंब हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कॉलेज की व्यवस्था और छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता.

उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही गयी.

कॉलेज परिसर में देर तक गूंजते रहे नारे

प्रदर्शन में पूर्णिया से पहुंचे छात्र नेता शौरभ कुमार, अब्दुल जलील, मोहम्मद जहुर रजवी, कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम, मो. सरफराज, मो. लाडला, मो. करीम, मुस्तकीम और मो. शरीफ समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही और माहौल आंदोलनमय बना रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन