महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ सरवत जहां फातेमा नारी न्याय सम्मेलन कार्यक्रम के तहत शामिल हुईं.

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी आश्रम में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ सरवत जहां फातेमा नारी न्याय सम्मेलन कार्यक्रम के तहत शामिल हुईं. शुक्रवार को महिला कांग्रेस सहित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तबस्सुम सबजार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. नारी न्याय सम्मेलन के आयोजन का मकसद ज़्यादा महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाना है. साथ ही बूथ कमेटी को और अधिक मजबूत किया जा सके. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश महिला उपाध्यक्ष विनीता कुमारी , बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सुनन्दा कुमारी, बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव शाहजहां बेगम महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ईला देवी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आजाद साहिल, महिला नगर अध्यक्ष सहिदा बेगम , महिला प्रखण्ड अध्यक्ष गुलताज परवीन, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, पोलिंग बूथ जिला अध्यक्ष सहबूल अख्तर, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अहमद अंसारी, महिला जिला सचिव चुमकी शर्मा, महिला कांग्रेस नेत्री राधा कुमारी, महिला कांग्रेस नेत्री रीता देवी, महिला कांग्रेस नेत्री पूजा दास, महिला कांग्रेस नेत्री सुरैया खातून, जिला महासचिव आदर्श कुमार साह,नगर सचिव मो तनवीर, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष हाफिज मोवासीर, कांग्रेस नेता मो तस्लीम, युवा कांग्रेस नगर महासचिव शुभम कुमार सहित महिला कांग्रेस और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन