सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Updated:
विज्ञापन

खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मारा

विज्ञापन

फ़ोटो :- हॉस्पिटल में परिजनो से जानकारी लेते एसडीएम व सीओ

किशनगंज.किशनगंज बहादुरगंज रोड डे-मार्केट चौक के समीप एक खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दिया. इस दौरान बाइक पर सवार शिक्षक मोहम्मद ताहिर आलम पदमपुर निवासी और उनकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज हेतु आनंन-पणन में सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन रास्ते में ही शिक्षक ताहिर आलम का मौत हो गया वही मृतक के पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे सदर अस्पताल के डॉक्टर द्वारा उचित इलाज करते हुए स्थिति को नाजुक देख हाय सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक ताहिर आलम अपने पत्नी के साथ लोकसभा चुनाव के ट्रेनिंग को लेकर किशनगंज पहुंच कर ट्रेनिंग कर वापस मंगलवार के संध्या को अपने घर पदमपुर बाइक से पत्नी के साथ जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन