सोम व बुध को अधिकारी सुने फरियाद: डीएम

Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान को लागू करने के लिए डीएम विशाल राज ने आम जनमानस की समस्याओं को सुना

विज्ञापन

किशनगंज बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान को लागू करने के लिए डीएम विशाल राज ने आम जनमानस की समस्याओं को सुना. कार्यक्रम के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके. फरियाद लेकर कार्यालय आनेवाले सभी लोगों को कार्यालयों में बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं. प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. जन सुनवायी के दौरान या इससे संबंधित किसी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारी को दे. फरियादियों की सुविधा का ध्यान रखना है, उन्हें किसी तरह की कठिनाई नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें. जो पदाधिकारी एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार व शुक्रवार को सुविधा अनुसार सभी कार्यालय में समय देकर आमजन की समस्या सुनेंगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन