दो सड़कों व पुल के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत करीब छह करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़क व पुल निर्माण का विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने शिलान्यास किया

विज्ञापन

ठाकुरगंज मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत करीब छह करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़क व पुल निर्माण का विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने शिलान्यास किया. इस दौरान ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पटेशरी पंचायत के पीएमजीएसवाई रोड बांसवाड़ी से नयावस्ती तक पथ निर्माण कार्य व ठाकुरगंज–खारूदह मार्ग (ननकार से आदिवासी टोला तक) हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. बताते चले पीएमजीएसवाई रोड बांसवाड़ी से नयावस्ती तक पथ निर्माण कार्य एक करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा. वहीं ठाकुरगंज–खारूदह मार्ग (ननकार से आदिवासी टोला तक) हाई लेवल ब्रिज डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के साथ हाई लेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिस पर पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रखंड प्रतिनिधि सिराजुद्दीन, विधायक जिला प्रतिनिधि मंसूर आलम, सुरजापुरी नेता मो. जमालुद्दीन, शोएब अहमद, जुबेर आलम, फिरोज आलम, कमल गणेश, हरीश गणेश, अली हुसैन, मो. जाकिर सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन