ठाकुरगंज विधायक ने तीन सड़क व एक पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

प्रखंड के तुलसिया, लोहागाड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में राजद विधायक सउद आलम ने गुरूवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना मद से तीन सड़क व एक पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
दिघलबैंक. प्रखंड के तुलसिया, लोहागाड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में राजद विधायक सउद आलम ने गुरूवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना मद से तीन सड़क व एक पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जिसमें तुलसिया पंचायत अंतर्गत डूबाडांगी बांसबाड़ी प्रधानमंत्री सड़क से बहादुराबस्ती जोड़ने वाली सड़क शामिल है. जिसका निर्माण 92 लाख 18 हज़ार रूपये है. वहीं लोहागाड़ा पंचायत के मलमली बाभन बस्ती जाने वाली सड़क में आदिवासी टोला के पास एक आरसीसी पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है.जिसका निर्माण 4 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से पूरा होगा. इसी पंचायत के राहीमुनि ब्रिज के पास से पूरब मलमली को जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जिसका निर्माण 16 लाख 99 हज़ार रूपये की लागत से पूरा होगा. वहीं लोहागढ़ा और लक्ष्मीपुर पंचायत के बॉर्डर के सामिद टोला से गिद्ध टोला को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया है. जिसका निर्माण निर्माण 2 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




