आपदा तैयारी की डीएम ने की समीक्षा, एसडीआरएफ को सतर्क रहने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

एसडीआरएफ भवन की समीक्षा करते डीएम

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बाढ़ एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में समय पर की गई कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है.

विज्ञापन

किशनगंज से भलचंद्र मिश्रा की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

किशनगंज में आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल राज ने महेश बथना स्थित एसडीआरएफ भवन का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बाढ़ एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में समय पर की गई कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है.

जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ टीम को हर परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने का निर्देश देते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित क्षेत्रों तक न्यूनतम समय में पहुंचना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही सभी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व से ही प्रभावी और व्यावहारिक रेस्क्यू प्लान तैयार रखने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ के पास उपलब्ध मोटर बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय सहित विभिन्न बचाव उपकरणों और आधुनिक रेस्क्यू मशीनों की जांच की. उन्होंने सभी उपकरणों को हर समय कार्यशील और उपयोग के लिए तैयार रखने का निर्देश दिया.

उन्होंने एसडीआरएफ कमांडेंट को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरी टीम को हमेशा अलर्ट मोड में रखा जाए और किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए.

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध और सतर्क है. एसडीआरएफ की टीम आपदा प्रबंधन में अग्रिम पंक्ति की महत्वपूर्ण इकाई है, इसलिए उनकी तैयारी हर समय मजबूत रहनी चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन