नशे में धूत पति ने की चाकू से गोदकर पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 15 Jul 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धूत पति ने की चाकू से गोदकर पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपित गिरफ्तार

प्रखंड के गरगांव पंचायत के राजा मोहरा गांव में रविवार की देर शाम एक शराबी पति ने नशे की हालत में पत्नी को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोचाधामन प्रखंड के गरगांव पंचायत के राजा मोहरा गांव में रविवार की देर शाम एक शराबी पति ने नशे की हालत में पत्नी को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया. घटना से गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना कोचाधामन पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या के आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम मो हारुन ने नशे की हालत में पत्नी इस्ते बेगम (48वर्ष) को चाकू से गोद कर लहूलुहान कर दिया. जबतक परिवार के लोग कुछ कर पाते तब तक उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति मो हारुन को गिरफ्तार कर लिया जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जाता है कि पति मो हारुन के नशा करने पर पत्नी इस्ते बेगम के द्वारा विरोध किया जाता था. नशा करने का विरोध करने पर उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. रविवार की शाम भी जब पति मो हारुन नशा करके घर आया तो पत्नी के द्वारा विरोध किया गया जिसपर पति ने गुस्से में आकर पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. मो हारुन मूल रूप से मेरठ यूपी का रहने वाला है. दशकों पहले उसके पूर्वज मोहरा में आकर बस गये थे. घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो सज्जाद कैसर, सरपंच प्रतिनिधि मुश्ताक आलम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रुपलाल साह, सामाजिक कार्यकर्ता मोशाहरजा मौके पर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन